हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 25 नवंबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 25 नवंबर 2026

25 नवंबर 2026

अंग 504 · Raag Gujri · Guru Nanak Dev Ji

ਗੂਜਰੀ ਮਹਲਾ ੧ ॥

गूजरी महला १ ॥

goojaree mahalaa pehilaa ||

ਐ ਜੀ ਨਾ ਹਮ ਉਤਮ ਨੀਚ ਨ ਮਧਿਮ ਹਰਿ ਸਰਣਾਗਤਿ ਹਰਿ ਕੇ ਲੋਗ ॥

ऐ जी ना हम उतम नीच न मधिम हरि सरणागति हरि के लोग ॥

aai jee naa ham utam neech na madhim har saranaagat har ke log ||

हे भाई ! जो लोग परमात्मा की भक्ति करते हैं जो परमात्मा की शरण आते हैं उन्हें ना ये गुमान होता है कि हम सबसे ऊँची या बीच की जाति के हैं।ना ये सहम होता है कि हम नीच जाति के हैं।

ਨਾਮ ਰਤੇ ਕੇਵਲ ਬੈਰਾਗੀ ਸੋਗ ਬਿਜੋਗ ਬਿਸਰਜਿਤ ਰੋਗ ॥੧॥

नाम रते केवल बैरागी सोग बिजोग बिसरजित रोग ॥१॥

naam rate keval bairaagee sog bijog bisarajit rog ||1||

सिर्फ प्रभू नाम में रंगे रहने के कारण वह (इस ऊँच नीच आदि से) निर्मोह रहते हैं।चिंता।विछोड़ा रोग आदि वह सब भुला चुके होते हैं। 1।

ਭਾਈ ਰੇ ਗੁਰ ਕਿਰਪਾ ਤੇ ਭਗਤਿ ਠਾਕੁਰ ਕੀ ॥

भाई रे गुर किरपा ते भगति ठाकुर की ॥

bhaiee re gur kirapaa te bhagat Thaakur kee ||

हे भाई ! परमात्मा की भक्ति गुरू की मेहर से ही हो सकती है।

ਸਤਿਗੁਰ ਵਾਕਿ ਹਿਰਦੈ ਹਰਿ ਨਿਰਮਲੁ ਨਾ ਜਮ ਕਾਣਿ ਨ ਜਮ ਕੀ ਬਾਕੀ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥

सतिगुर वाकि हिरदै हरि निरमलु ना जम काणि न जम की बाकी ॥१॥ रहाउ ॥

satigur vaak hiradhai har niramal naa jam kaan na jam kee baakee ||1|| rahaau ||

जिस मनुष्य ने सतिगुरू के शबद के द्वारा अपने हृदय में परमात्मा का पवित्र नाम बसा लिया है।उसको जम की मुथाजी नहीं रहती।उसके जिम्मे पिछले किए कर्मों का कोई ऐसा बाकी लेखा नहीं रह जाता जिसके कारण जमराज उस पर कोई जोर डाल सके। 1।रहाउ।

ਹਰਿ ਗੁਣ ਰਸਨ ਰਵਹਿ ਪ੍ਰਭ ਸੰਗੇ ਜੋ ਤਿਸੁ ਭਾਵੈ ਸਹਜਿ ਹਰੀ ॥

हरि गुण रसन रवहि प्रभ संगे जो तिसु भावै सहजि हरी ॥

har gun rasan raveh prabh sa(n)ge jo tis bhaavai sahaj haree ||

(परमात्मा के भगत) परमात्मा की संगति में टिक के अपनी जीभ से परमात्मा के गुण गाते हैं (वे यही समझते हैं कि) सहज ही (जगत में वही घटित होता है) जो उस परमात्मा का भाता है।

ਬਿਨੁ ਹਰਿ ਨਾਮ ਬ੍ਰਿਥਾ ਜਗਿ ਜੀਵਨੁ ਹਰਿ ਬਿਨੁ ਨਿਹਫਲ ਮੇਕ ਘਰੀ ॥੨॥

बिनु हरि नाम बृथा जगि जीवनु हरि बिनु निहफल मेक घरी ॥२॥

bin har naam birathaa jag jeevan har bin nihafal mek gharee ||2||

परमात्मा के नाम के बिना जगत में जीना उन्हें व्यर्थ दिखाई देता है।परमात्मा की भक्ति के बिना उन्हें एक भी घड़ी निष्फल प्रतीत होती है। 2।

ਐ ਜੀ ਖੋਟੇ ਠਉਰ ਨਾਹੀ ਘਰਿ ਬਾਹਰਿ ਨਿੰਦਕ ਗਤਿ ਨਹੀ ਕਾਈ ॥

ऐ जी खोटे ठउर नाही घरि बाहरि निंदक गति नही काई ॥

aai jee khoTe Thaur naahee ghar baahar ni(n)dhak gat nahee kaiee ||

हे भाई ! जो मनुष्य परमात्मा के भक्तों के वास्ते अपने मन में खोट रखता है और उनकी निंदा करता है उसे ना घर में ना ही बाहर कहीं भी आत्मिक शांति की जगह नहीं मिलती क्योंकि उसकी अपनी आत्मक अवस्था ठीक नहीं है।

ਰੋਸੁ ਕਰੈ ਪ੍ਰਭੁ ਬਖਸ ਨ ਮੇਟੈ ਨਿਤ ਨਿਤ ਚੜੈ ਸਵਾਈ ॥੩॥

रोसु करै प्रभु बखस न मेटै नित नित चड़ै सवाई ॥३॥

ros karai prabh bakhas na meTai nit nit chaRai savaiee ||3||

(परमात्मा अपने भक्तों पर सदा बख्शिशें करता है) अगर निंदक (ये बख्शिशें देख के) खिझे।तो भी परमात्मा अपनी बख्शिशें बंद नहीं करता।वह बल्कि सदा ही बढ़ती जाती है। 3।

ਐ ਜੀ ਗੁਰ ਕੀ ਦਾਤਿ ਨ ਮੇਟੈ ਕੋਈ ਮੇਰੈ ਠਾਕੁਰਿ ਆਪਿ ਦਿਵਾਈ ॥

ऐ जी गुर की दाति न मेटै कोई मेरै ठाकुरि आपि दिवाई ॥

aai jee gur kee dhaat na meTai koiee merai Thaakur aap dhivaiee ||

हे भाई ! (प्रभू की सिफत सालाह) गुरू की दी हुई दाति है।इसको कोई मिटा नहीं सकता; ठाकुर प्रभू ने खुद ही ये (नाम की) दाति दिलवाई होती है।

ਨਿੰਦਕ ਨਰ ਕਾਲੇ ਮੁਖ ਨਿੰਦਾ ਜਿਨੑ ਗੁਰ ਕੀ ਦਾਤਿ ਨ ਭਾਈ ॥੪॥

निंदक नर काले मुख निंदा जिन्न गुर की दाति न भाई ॥४॥

ni(n)dhak nar kaale mukh ni(n)dhaa jin(h) gur kee dhaat na bhaiee ||4||

जिन निंदकों को (भक्त-जनों को दी हुई) गुरू की दाति पसंद नहीं आती (और वह भक्तों की निंदा करते हैं) निंदा के कारण उन निंदकों के मुंह काले (दिखते हैं)। 4।

ਐ ਜੀ ਸਰਣਿ ਪਰੇ ਪ੍ਰਭੁ ਬਖਸਿ ਮਿਲਾਵੈ ਬਿਲਮ ਨ ਅਧੂਆ ਰਾਈ ॥

ऐ जी सरणि परे प्रभु बखसि मिलावै बिलम न अधूआ राई ॥

aai jee saran pare prabh bakhas milaavai bilam na adhooaa raiee ||

हे भाई ! जो मनुष्य (प्रभू की) शरण पड़ते हैं।प्रभू मेहर करके उन्हें अपने चरणों में जोड़ लेता है।रत्ती भर भी ढील नहीं करता।

ਆਨਦ ਮੂਲੁ ਨਾਥੁ ਸਿਰਿ ਨਾਥਾ ਸਤਿਗੁਰੁ ਮੇਲਿ ਮਿਲਾਈ ॥੫॥

आनद मूलु नाथु सिरि नाथा सतिगुरु मेलि मिलाई ॥५॥

aanadh mool naath sir naathaa satigur mel milaiee ||5||

वह प्रभू आत्मिक आनंद का श्रोत है।सबसे बड़ा नाथ है।गुरू (की शरण पड़े मनुष्य को) परमात्मा के मेल में मिला देता है। 5।

ਐ ਜੀ ਸਦਾ ਦਇਆਲੁ ਦਇਆ ਕਰਿ ਰਵਿਆ ਗੁਰਮਤਿ ਭ੍ਰਮਨਿ ਚੁਕਾਈ ॥

ऐ जी सदा दइआलु दइआ करि रविआ गुरमति भ्रमनि चुकाई ॥

aai jee sadhaa dhiaal dhiaa kar raviaa gurmat bhraman chukaiee ||

हे भाई ! परमात्मा दया का श्रोत है (सब जीवों पे) सदा दया करता है।जो मनुष्य गुरू की मति ले के उसको सिमरता है।प्रभू उसकी भटकना मिटा देता है।

ਪਾਰਸੁ ਭੇਟਿ ਕੰਚਨੁ ਧਾਤੁ ਹੋਈ ਸਤਸੰਗਤਿ ਕੀ ਵਡਿਆਈ ॥੬॥

पारसु भेटि कंचनु धातु होई सतसंगति की वडिआई ॥६॥

paaras bheT ka(n)chan dhaat hoiee satasa(n)gat kee vaddiaaiee ||6||

जैसे (लोहा आदि) धात पारस को छू के सोना बन जाती है वैसे ही साध-संगति में भी यही बरकति है। 6।

ਹਰਿ ਜਲੁ ਨਿਰਮਲੁ ਮਨੁ ਇਸਨਾਨੀ ਮਜਨੁ ਸਤਿਗੁਰੁ ਭਾਈ ॥

हरि जलु निरमलु मनु इसनानी मजनु सतिगुरु भाई ॥

har jal niramal man isanaanee majan satigur bhaiee ||

परमात्मा (मानो) पवित्र जल है (जो मनुष्य गुरू की शरण पड़ता है।उसका) मन (इस पवित्र जल में) स्नान करने के लायक बन जाता है। जिस मनुष्य को अपने मन में सतिगुरू प्यारा लगता है उसका मन (इस पवित्र जल में) चॅुभी लगाता है।

ਪੁਨਰਪਿ ਜਨਮੁ ਨਾਹੀ ਜਨ ਸੰਗਤਿ ਜੋਤੀ ਜੋਤਿ ਮਿਲਾਈ ॥੭॥

पुनरपि जनमु नाही जन संगति जोती जोति मिलाई ॥७॥

punarap janam naahee jan sa(n)gat jotee jot milaiee ||7||

साध-संगति में रह के उसका बार-बार जन्म नहीं होता।(क्योंकि गुरू) उसकी ज्योति प्रभू की ज्योति में मिला देता है। 7।

ਤੂੰ ਵਡ ਪੁਰਖੁ ਅਗੰਮ ਤਰੋਵਰੁ ਹਮ ਪੰਖੀ ਤੁਝ ਮਾਹੀ ॥

तूँ वड पुरखु अगंम तरोवरु हम पंखी तुझ माही ॥

too(n) vadd purakh aga(n)m tarovar ham pa(n)khee tujh maahee ||

हे प्रभू ! तू सबसे बड़ा है।तू सर्व-व्यापक है।तू अपहुँच है।तू (मानो) एक श्रेष्ठ वृक्ष है जिसके आसरे रहने वाले हम सभी जीव पक्षी हैं।

ਨਾਨਕ ਨਾਮੁ ਨਿਰੰਜਨ ਦੀਜੈ ਜੁਗਿ ਜੁਗਿ ਸਬਦਿ ਸਲਾਹੀ ॥੮॥੪॥

नानक नामु निरंजन दीजै जुगि जुगि सबदि सलाही ॥८॥४॥

naanak naam nira(n)jan dheejai jug jug sabadh salaahee ||8||4||

हे निरंजन प्रभू ! मुझ नानक को अपना नाम बख्श।ता कि मैं सदा ही गुरू के शबद में (जुड़ के) तेरी सिफत सालाह करता रहूँ। 8। 4।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें