हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 14 नवंबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 14 नवंबर 2026

14 नवंबर 2026

अंग 692 · Raag Dhanaasree · Bhagat Kabeer Ji

ਜੋ ਜਨੁ ਭਾਉ ਭਗਤਿ ਕਛੁ ਜਾਨੈ ਤਾ ਕਉ ਅਚਰਜੁ ਕਾਹੋ ॥

जो जनु भाउ भगति कछु जानै ता कउ अचरजु काहो ॥

jo jan bhaau bhagat kachh jaanai taa kau acharaj kaaho ||

इस में कोई अनोखी बात नहीं है।जो भी मनुष्य प्रभू-प्रेम और प्रभू-भक्ति से सांझ बनाता है (उसका प्रभू के साथ एक हो जाना कोई बड़ी बात नहीं है)।

ਜਿਉ ਜਲੁ ਜਲ ਮਹਿ ਪੈਸਿ ਨ ਨਿਕਸੈ ਤਿਉ ਢੁਰਿ ਮਿਲਿਓ ਜੁਲਾਹੋ ॥੧॥

जिउ जलु जल महि पैसि न निकसै तिउ ढुरि मिलिओ जुलाहो ॥१॥

jiau jal jal meh pais na nikasai tiau ddur milio julaaho ||1||

जैसे पानी।पानी में मिल के (दोबारा) अलग नहीं हो सकता।वैसे (कबीर) जुलाहा (भी) स्वै भाव मिटा के परमात्मा में मिल गया है।1।

ਹਰਿ ਕੇ ਲੋਗਾ ਮੈ ਤਉ ਮਤਿ ਕਾ ਭੋਰਾ ॥

हरि के लोगा मै तउ मति का भोरा ॥

har ke logaa mai tau mat kaa bhoraa ||

हे संत जनो ! (लोगों के लिए तो) मैं दिमाग का पागल ही सही (भाव।लोग मुझे भले ही मूर्ख कहें कि मैं काशी छोड़ के मगहर आ गया हूँ)।

ਜਉ ਤਨੁ ਕਾਸੀ ਤਜਹਿ ਕਬੀਰਾ ਰਮਈਐ ਕਹਾ ਨਿਹੋਰਾ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥

जउ तनु कासी तजहि कबीरा रमईऐ कहा निहोरा ॥१॥ रहाउ ॥

jau tan kaasee tajeh kabeeraa ramieeaai kahaa nihoraa ||1|| rahaau ||

(पर। ) हे कबीर ! अगर तू काशी में (रहते हुए) शरीर त्यागे (और मुक्ति मिल जाए) तो इसमें परमात्मा का क्या उपकार समझा जाएगा।क्योंकि काशी में तो वैसे ही इन लोगों के ख्याल के मुताबिक मरने पर मुक्ति मिल जाती है।तो फिर सिमरने से क्या लाभ। 1।रहाउ।

ਕਹਤੁ ਕਬੀਰੁ ਸੁਨਹੁ ਰੇ ਲੋਈ ਭਰਮਿ ਨ ਭੂਲਹੁ ਕੋਈ ॥

कहतु कबीरु सुनहु रे लोई भरमि न भूलहु कोई ॥

kahat kabeer sunahu re loiee bharam na bhoolahu koiee ||

(पर) कबीर कहता है– हे लोगो ! सुनो।कोई मनुष्य किसी भुलेखे में ना पड़ जाए (कि काशी में मुक्ति मिलती है।और मगहर में नहीं मिलती)।

ਕਿਆ ਕਾਸੀ ਕਿਆ ਊਖਰੁ ਮਗਹਰੁ ਰਾਮੁ ਰਿਦੈ ਜਉ ਹੋਈ ॥੨॥੩॥

किआ कासी किआ ऊखरु मगहरु रामु रिदै जउ होई ॥२॥३॥

kiaa kaasee kiaa uookhar magahar raam ridhai jau hoiee ||2||3||

अगर परमात्मा (का नाम) हृदय में हो।तो काशी क्या और कलराठा मगहर क्या।(दोनों तरफ प्रभू में लीन हुआ जा सकता है)। 2। 3।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें