हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 5 नवंबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 5 नवंबर 2026

5 नवंबर 2026

अंग 857 · Raag Bilaaval · Bhagat Kabeer Ji

ਬਿਲਾਵਲੁ ॥

बिलावलु ॥

bilaaval ||

ਜਨਮ ਮਰਨ ਕਾ ਭ੍ਰਮੁ ਗਇਆ ਗੋਬਿਦ ਲਿਵ ਲਾਗੀ ॥

जनम मरन का भ्रमु गइआ गोबिद लिव लागी ॥

janam maran kaa bhram giaa gobidh liv laagee ||

(मेरे अंदर) सतिगुरू जी की शिक्षा से ऐसी बुद्धि जाग उठी है कि मेरे जनम-मरण की भटकना समाप्त हो गई है। प्रभू चरणों में मेरी सुरति जुड़ गई है।

ਜੀਵਤ ਸੁੰਨਿ ਸਮਾਨਿਆ ਗੁਰ ਸਾਖੀ ਜਾਗੀ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥

जीवत सुँनि समानिआ गुर साखी जागी ॥१॥ रहाउ ॥

jeevat su(n)n samaaniaa gur saakhee jaagee ||1|| rahaau ||

और मैं जगत में विचरता हुआ ही उस हालत में टिका रहता हूँ जहाँ माया के विचार नहीं उठते। 1। रहाउ।

ਕਾਸੀ ਤੇ ਧੁਨਿ ਊਪਜੈ ਧੁਨਿ ਕਾਸੀ ਜਾਈ ॥

कासी ते धुनि ऊपजै धुनि कासी जाई ॥

kaasee te dhun uoopajai dhun kaasee jaiee ||

हे पंडित ! जैसे कांसे के बर्तन को ठनकाने से उसमें से आवाज़ निकलती है। यदि (ठनकाना) छोड़ दें तो वह आवाज़ कांसे में ही समाप्त हो जाती है। वैसे ही शारीरिक मोह का हाल है।

ਕਾਸੀ ਫੂਟੀ ਪੰਡਿਤਾ ਧੁਨਿ ਕਹਾਂ ਸਮਾਈ ॥੧॥

कासी फूटी पंडिता धुनि कहाँ समाई ॥१॥

kaasee fooTee pa(n)dditaa dhun kahaa(n) samaiee ||1||

(जब से बुद्धि का प्रकाश हुआ है) मेरे शरीर से मोह समाप्त हो गया है (मेरा यह मायावी पदार्थों से ठनकाने वाला बर्तन टूट गया है)। अब पता ही नहीं कि वह तृष्णा की आवाज कहाँ जा के गुम हो गई है। 1।

ਤ੍ਰਿਕੁਟੀ ਸੰਧਿ ਮੈ ਪੇਖਿਆ ਘਟ ਹੂ ਘਟ ਜਾਗੀ ॥

तृकुटी संधि मै पेखिआ घट हू घट जागी ॥

tirakuTee sa(n)dh mai pekhiaa ghaT hoo ghaT jaagee ||

(सतिगुरू की शिक्षा से बुद्धि जागने पर) मैंने अंदरूनी खिझ (बौखलाहट) दूर कर ली है। अब मुझे हरेक घट में प्रभू की ज्योति जगती दिखाई दे रही है;

ਐਸੀ ਬੁਧਿ ਸਮਾਚਰੀ ਘਟ ਮਾਹਿ ਤਿਆਗੀ ॥੨॥

ऐसी बुधि समाचरी घट माहि तिआगी ॥२॥

aaisee budh samaacharee ghaT maeh tiaagee ||2||

मेरे अंदर ऐसी मति पैदा हो गई है कि मैं अंदर से विरक्त हो गया हूँ। 2।

ਆਪੁ ਆਪ ਤੇ ਜਾਨਿਆ ਤੇਜ ਤੇਜੁ ਸਮਾਨਾ ॥

आपु आप ते जानिआ तेज तेजु समाना ॥

aap aap te jaaniaa tej tej samaanaa ||

अब अंदर से मुझे अपने आप की समझ पैदा हो गई है। मेरी ज्योति। रॅबी-ज्योति में जा मिली हे।

ਕਹੁ ਕਬੀਰ ਅਬ ਜਾਨਿਆ ਗੋਬਿਦ ਮਨੁ ਮਾਨਾ ॥੩॥੧੧॥

कहु कबीर अब जानिआ गोबिद मनु माना ॥३॥११॥

kahu kabeer ab jaaniaa gobidh man maanaa ||3||11||

हे कबीर ! कह-अब मैंने गोबिंद के साथ जान-पहिचान बना ली है। मेरा मन गोबिंद के साथ रम गया है। 3। 11।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें