हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 2 नवंबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 2 नवंबर 2026

2 नवंबर 2026

अंग 668 · Raag Dhanaasree · Guru Raam Daas Ji

ਧਨਾਸਰੀ ਮਹਲਾ ੪ ॥

धनासरी महला ४ ॥

dhanaasaree mahalaa chauthhaa ||

ਹਰਿ ਹਰਿ ਬੂੰਦ ਭਏ ਹਰਿ ਸੁਆਮੀ ਹਮ ਚਾਤ੍ਰਿਕ ਬਿਲਲ ਬਿਲਲਾਤੀ ॥

हरि हरि बूँद भए हरि सुआमी हम चातृक बिलल बिललाती ॥

har har boo(n)dh bhe har suaamee ham chaatirak bilal bilalaatee ||

हे हरी ! हे स्वामी ! मैं पपीहा तेरे नाम की बूँद के लिए तड़प रहा हूँ।(मेहर कर)।तेरा नाम मेरे वास्ते (स्वाति) बूँद बन जाए।

ਹਰਿ ਹਰਿ ਕ੍ਰਿਪਾ ਕਰਹੁ ਪ੍ਰਭ ਅਪਨੀ ਮੁਖਿ ਦੇਵਹੁ ਹਰਿ ਨਿਮਖਾਤੀ ॥੧॥

हरि हरि कृपा करहु प्रभ अपनी मुखि देवहु हरि निमखाती ॥१॥

har har kirapaa karahu prabh apanee mukh dhevahu har nimakhaatee ||1||

हे हरी ! हे प्रभू ! अपनी मेहर कर।आँख झपकने जितने समय के लिए ही मेरे मुँह में (अपने नाम की स्वाति) बूँद डाल दे। 1।

ਹਰਿ ਬਿਨੁ ਰਹਿ ਨ ਸਕਉ ਇਕ ਰਾਤੀ ॥

हरि बिनु रहि न सकउ इक राती ॥

har bin reh na sakau ik raatee ||

हे भाई ! परमात्मा के नाम के बिना मैं रक्ती भर समय के लिए भी नहीं रह सकता।

ਜਿਉ ਬਿਨੁ ਅਮਲੈ ਅਮਲੀ ਮਰਿ ਜਾਈ ਹੈ ਤਿਉ ਹਰਿ ਬਿਨੁ ਹਮ ਮਰਿ ਜਾਤੀ ॥ ਰਹਾਉ ॥

जिउ बिनु अमलै अमली मरि जाई है तिउ हरि बिनु हम मरि जाती ॥ रहाउ ॥

jiau bin amalai amalee mar jaiee hai tiau har bin ham mar jaatee || rahaau ||

जैसे (अफीम आदि) नशे के बिना अमली (नशे का आदी) मनुष्य तड़प उठता है।वैसे ही परमात्मा के नाम के बिना मैं घबरा जाता हूँ।रहाउ।

ਤੁਮ ਹਰਿ ਸਰਵਰ ਅਤਿ ਅਗਾਹ ਹਮ ਲਹਿ ਨ ਸਕਹਿ ਅੰਤੁ ਮਾਤੀ ॥

तुम हरि सरवर अति अगाह हम लहि न सकहि अंतु माती ॥

tum har saravar at agaeh ham leh na sakeh a(n)t maatee ||

हे प्रभू ! तू (गुणों का) बड़ा ही गहरा समुंद्र है।हम तेरी गहराई का अंत रक्ती भर भी नहीं पा सकते।

ਤੂ ਪਰੈ ਪਰੈ ਅਪਰੰਪਰੁ ਸੁਆਮੀ ਮਿਤਿ ਜਾਨਹੁ ਆਪਨ ਗਾਤੀ ॥੨॥

तू परै परै अपरंपरु सुआमी मिति जानहु आपन गाती ॥२॥

too parai parai apara(n)par suaamee mit jaanahu aapan gaatee ||2||

तू परे से परे है।तू बेअंत है।हे स्वामी ! तू कैसा है और कितना बड़ा है– ये भेद तू खुद ही जानता है। 2।

ਹਰਿ ਕੇ ਸੰਤ ਜਨਾ ਹਰਿ ਜਪਿਓ ਗੁਰ ਰੰਗਿ ਚਲੂਲੈ ਰਾਤੀ ॥

हरि के संत जना हरि जपिओ गुर रंगि चलूलै राती ॥

har ke sa(n)t janaa har japio gur ra(n)g chaloolai raatee ||

हे भाई ! परमात्मा के जिन संत जनों ने परमात्मा का नाम जपा।वे गुरू के (बख्शे हुए) गाढ़े प्रेम-रंग में रंगे गए।

ਹਰਿ ਹਰਿ ਭਗਤਿ ਬਨੀ ਅਤਿ ਸੋਭਾ ਹਰਿ ਜਪਿਓ ਊਤਮ ਪਾਤੀ ॥੩॥

हरि हरि भगति बनी अति सोभा हरि जपिओ ऊतम पाती ॥३॥

har har bhagat banee at sobhaa har japio uootam paatee ||3||

उनके अंदर परमात्मा की भक्ति का रंग बन गया।उनको (लोक-परलोक में) बड़ी शोभा मिली।जिन्होंने प्रभू का नाम जपा।उन्हें श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त हुआ। 3। पर।

ਆਪੇ ਠਾਕੁਰੁ ਆਪੇ ਸੇਵਕੁ ਆਪਿ ਬਨਾਵੈ ਭਾਤੀ ॥

आपे ठाकुरु आपे सेवकु आपि बनावै भाती ॥

aape Thaakur aape sevak aap banaavai bhaatee ||

हे भाई ! भक्ति करने की विधि प्रभू खुद ही बनाता है (खुद ही सबब बनाता है)।वह खुद ही मालिक है खुद ही सेवक है।

ਨਾਨਕੁ ਜਨੁ ਤੁਮਰੀ ਸਰਣਾਈ ਹਰਿ ਰਾਖਹੁ ਲਾਜ ਭਗਾਤੀ ॥੪॥੫॥

नानकु जनु तुमरी सरणाई हरि राखहु लाज भगाती ॥४॥५॥

naanak jan tumaree saranaiee har raakhahu laaj bhagaatee ||4||5||

हे प्रभू ! तेरा दास नानक तेरी शरण आया है।तू खुद ही अपने भक्तों की इज्जत रखता है। 4। 5।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें