हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 27 अक्टूबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 27 अक्टूबर 2026

27 अक्टूबर 2026

अंग 654 · Raag Sorath · Bhagat Kabeer Ji

ਬੇਦ ਪੁਰਾਨ ਸਭੈ ਮਤ ਸੁਨਿ ਕੈ ਕਰੀ ਕਰਮ ਕੀ ਆਸਾ ॥

बेद पुरान सभै मत सुनि कै करी करम की आसा ॥

bedh puraan sabhai mat sun kai karee karam kee aasaa ||

जिन समझदार लोगों ने वेद-पुराण आदि के सारे मत सुन-सुन के कर्म-काण्ड की आस रखी।

ਕਾਲ ਗ੍ਰਸਤ ਸਭ ਲੋਗ ਸਿਆਨੇ ਉਠਿ ਪੰਡਿਤ ਪੈ ਚਲੇ ਨਿਰਾਸਾ ॥੧॥

काल ग्रसत सभ लोग सिआने उठि पंडित पै चले निरासा ॥१॥

kaal grasat sabh log siaane uTh pa(n)ddit pai chale niraasaa ||1||

(ये आशा रखी कि कर्म काण्ड से जीवन सँवरेगा)।वे सारे (आत्मिक) मौत में ग्रसे ही रहे।पंडित लोग भी आशा पूरी हुए बिना ही उठ के चले गए (जगत त्याग गए)। 1।

ਮਨ ਰੇ ਸਰਿਓ ਨ ਏਕੈ ਕਾਜਾ ॥

मन रे सरिओ न एकै काजा ॥

man re sario na ekai kaajaa ||

हे मन !तुझसे ये एक काम भी (जो करने वाला था) नहीं हो सकता।

ਭਜਿਓ ਨ ਰਘੁਪਤਿ ਰਾਜਾ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥

भजिओ न रघुपति राजा ॥१॥ रहाउ ॥

bhajio na raghupat raajaa ||1|| rahaau ||

तूने प्रकाश-स्वरूप परमात्मा का भजन नहीं किया। 1।रहाउ।

ਬਨ ਖੰਡ ਜਾਇ ਜੋਗੁ ਤਪੁ ਕੀਨੋ ਕੰਦ ਮੂਲੁ ਚੁਨਿ ਖਾਇਆ ॥

बन खंड जाइ जोगु तपु कीनो कंद मूलु चुनि खाइआ ॥

ban kha(n)dd jai jog tap keeno ka(n)dh mool chun khaiaa ||

कई लोगों ने जंगलों में जा के योग साधना की।तप किए।गाजर-मूली आदि चुन-खा के गुजारा किया;

ਨਾਦੀ ਬੇਦੀ ਸਬਦੀ ਮੋਨੀ ਜਮ ਕੇ ਪਟੈ ਲਿਖਾਇਆ ॥੨॥

नादी बेदी सबदी मोनी जम के पटै लिखाइआ ॥२॥

naadhee bedhee sabadhee monee jam ke paTai likhaiaa ||2||

जोगी।कर्म काण्डी।‘अलख’ कहने वाले जोगी।मोनधारी- ये सारे जम के लेखे में ही लिखे गए (भाव।इनके साधन मौत के डर से बचा नहीं सकते)। 2।

ਭਗਤਿ ਨਾਰਦੀ ਰਿਦੈ ਨ ਆਈ ਕਾਛਿ ਕੂਛਿ ਤਨੁ ਦੀਨਾ ॥

भगति नारदी रिदै न आई काछि कूछि तनु दीना ॥

bhagat naaradhee ridhai na aaiee kaachh koochh tan dheenaa ||

जिन मनुष्यों ने शरीर पर तो (धार्मिक चिन्ह) चक्र आदि लगा लिए हैं।पर प्रेमा-भक्ति उसके हृदय में पैदा नहीं हुई।

ਰਾਗ ਰਾਗਨੀ ਡਿੰਭ ਹੋਇ ਬੈਠਾ ਉਨਿ ਹਰਿ ਪਹਿ ਕਿਆ ਲੀਨਾ ॥੩॥

राग रागनी डिंभ होइ बैठा उनि हरि पहि किआ लीना ॥३॥

raag raaganee ddi(n)bh hoi baiThaa un har peh kiaa leenaa ||3||

राग-रागनियां तो गाता है पर निरी पाखण्ड की मूर्ति ही बना बैठा है।ऐसे मनुष्य को परमात्मा से कुछ नहीं मिलता। 3।

ਪਰਿਓ ਕਾਲੁ ਸਭੈ ਜਗ ਊਪਰ ਮਾਹਿ ਲਿਖੇ ਭ੍ਰਮ ਗਿਆਨੀ ॥

परिओ कालु सभै जग ऊपर माहि लिखे भ्रम गिआनी ॥

pario kaal sabhai jag uoopar maeh likhe bhram giaanee ||

सारे जगत पर काल का सहम पड़ा हुआ है।भरमी-ज्ञानी भी उसी ही लेखे में लिखे गए हैं (वे भी मौत के सहम में ही हैं)।

ਕਹੁ ਕਬੀਰ ਜਨ ਭਏ ਖਾਲਸੇ ਪ੍ਰੇਮ ਭਗਤਿ ਜਿਹ ਜਾਨੀ ॥੪॥੩॥

कहु कबीर जन भए खालसे प्रेम भगति जिह जानी ॥४॥३॥

kahu kabeer jan bhe khaalase prem bhagat jeh jaanee ||4||3||

हे कबीर ! कह– जिन मनुष्यों ने प्रेमा-भक्ति करनी समझ ली है वह (मौत के सहम से) आजाद हो गए हैं। 4। 3।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें