हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 16 अक्टूबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 16 अक्टूबर 2026

16 अक्टूबर 2026

अंग 641 · Raag Sorath · Guru Arjan Dev Ji

ਸੋਰਠਿ ਮਹਲਾ ੫ ਘਰੁ ੨ ਅਸਟਪਦੀਆ

सोरठि महला ५ घरु २ असटपदीआ

soraTh mahalaa panjavaa ghar doojaa asaTapadheeaa

ੴ ਸਤਿਗੁਰ ਪ੍ਰਸਾਦਿ ॥

ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

ikOankaar satigur prasaadh ||

ਪਾਠੁ ਪੜਿਓ ਅਰੁ ਬੇਦੁ ਬੀਚਾਰਿਓ ਨਿਵਲਿ ਭੁਅੰਗਮ ਸਾਧੇ ॥

पाठु पड़िओ अरु बेदु बीचारिओ निवलि भुअंगम साधे ॥

paaTh paRio ar bedh beechaario nival bhua(n)gam saadhe ||

हे भाई ! कोई मनुष्य वेद (आदि धर्म-पुस्तकों को) पढ़ता है और विचारता है।कोई मनुष्य निवली कर्म करता है।कोई कुण्डलनी नाड़ी के रास्ते प्राण चढ़ाता है।

ਪੰਚ ਜਨਾ ਸਿਉ ਸੰਗੁ ਨ ਛੁਟਕਿਓ ਅਧਿਕ ਅਹੰਬੁਧਿ ਬਾਧੇ ॥੧॥

पंच जना सिउ संगु न छुटकिओ अधिक अहंबुधि बाधे ॥१॥

pa(n)ch janaa siau sa(n)g na chhuTakio adhik aha(n)budh baadhe ||1||

(पर इन साधनों से कामादिक) पाँचों से साथ खतम नहीं हो सकता।(बल्कि) ज्यादा अहंकार में (मनुष्य) बंध जाता है। 1।

ਪਿਆਰੇ ਇਨ ਬਿਧਿ ਮਿਲਣੁ ਨ ਜਾਈ ਮੈ ਕੀਏ ਕਰਮ ਅਨੇਕਾ ॥

पिआरे इन बिधि मिलणु न जाई मै कीए करम अनेका ॥

piaare in bidh milan na jaiee mai ke'ee karam anekaa ||

हे भाई1 मेरे देखते हुए ही लोग अनेकों ही (मिथे हुए धार्मिक) कर्म करते हैं।पर इन तरीकों से परमात्मा के चरणों में जुड़ा नहीं जा सकता।

ਹਾਰਿ ਪਰਿਓ ਸੁਆਮੀ ਕੈ ਦੁਆਰੈ ਦੀਜੈ ਬੁਧਿ ਬਿਬੇਕਾ ॥ ਰਹਾਉ ॥

हारि परिओ सुआमी कै दुआरै दीजै बुधि बिबेका ॥ रहाउ ॥

haar pario suaamee kai dhuaarai dheejai budh bibekaa || rahaau ||

हे भाई ! मैं तो इन कर्मों का आसरा छोड़ के मालिक प्रभू के दर पर आ गिरा हूँ (और प्रार्थना करता रहता हूँ - हे प्रभू ! मुझे भलाई बुराई की) परख कर सकने वाली अक्ल दे।रहाउ।

ਮੋਨਿ ਭਇਓ ਕਰਪਾਤੀ ਰਹਿਓ ਨਗਨ ਫਿਰਿਓ ਬਨ ਮਾਹੀ ॥

मोनि भइओ करपाती रहिओ नगन फिरिओ बन माही ॥

mon bhio karapaatee rahio nagan firio ban maahee ||

हे भाई ! कोई मनुष्य चुप साधे बैठा है।कोई कर पाती बन गया है (बर्तनों की जगह अपना हाथ ही बरतता है)।कोई जंगलों में नंगा घूमता फिरता है।

ਤਟ ਤੀਰਥ ਸਭ ਧਰਤੀ ਭ੍ਰਮਿਓ ਦੁਬਿਧਾ ਛੁਟਕੈ ਨਾਹੀ ॥੨॥

तट तीरथ सभ धरती भ्रमिओ दुबिधा छुटकै नाही ॥२॥

taT teerath sabh dharatee bhramio dhubidhaa chhuTakai naahee ||2||

कोई मनुष्य सारे तीर्थों का रटन कर रहा है।कोई सारी धरती का भ्रमण कर रहा है।(पर इस तरह भी) मन की डांवा-डोल स्थिति समाप्त नहीं होती। 2।

ਮਨ ਕਾਮਨਾ ਤੀਰਥ ਜਾਇ ਬਸਿਓ ਸਿਰਿ ਕਰਵਤ ਧਰਾਏ ॥

मन कामना तीरथ जाइ बसिओ सिरि करवत धराए ॥

man kaamanaa teerath jai basio sir karavat dharaae ||

हे भाई ! कोई मनुष्य अपनी मनोकामना के अनुसार तीर्थों पे जा बसा है।(मुक्ति का चाहवान अपने) सिर पर (शिव जी वाला) आरा रखवाता है (और।अपने आप को चिरवा लेता है)।

ਮਨ ਕੀ ਮੈਲੁ ਨ ਉਤਰੈ ਇਹ ਬਿਧਿ ਜੇ ਲਖ ਜਤਨ ਕਰਾਏ ॥੩॥

मन की मैलु न उतरै इह बिधि जे लख जतन कराए ॥३॥

man kee mail na utarai ieh bidh je lakh jatan karaae ||3||

पर अगर कोई मनुष्य (ऐसे) लाखों ही यतन करे।इस तरह भी मन की (विकारों की) मैल नहीं उतरती। 3।

ਕਨਿਕ ਕਾਮਿਨੀ ਹੈਵਰ ਗੈਵਰ ਬਹੁ ਬਿਧਿ ਦਾਨੁ ਦਾਤਾਰਾ ॥

कनिक कामिनी हैवर गैवर बहु बिधि दानु दातारा ॥

kanik kaaminee haivar gaivar bahu bidh dhaan dhaataaraa ||

हे भाई ! कोई मनुष्य सोना।स्त्री।बढ़िया घोड़े।बढ़िया हाथी (और ऐसे ही) कई किसमों के दान करने वाला है।

ਅੰਨ ਬਸਤ੍ਰ ਭੂਮਿ ਬਹੁ ਅਰਪੇ ਨਹ ਮਿਲੀਐ ਹਰਿ ਦੁਆਰਾ ॥੪॥

अंन बसत्र भूमि बहु अरपे नह मिलीऐ हरि दुआरा ॥४॥

a(n)n basatr bhoom bahu arape neh mileeaai har dhuaaraa ||4||

कोई मनुष्य अन्न दान करता है।कपड़े दान करता है।जमीन दान करता है।(इस तरह भी) परमात्मा के दर पर पहुँचा नहीं जा सकता। 4।

ਪੂਜਾ ਅਰਚਾ ਬੰਦਨ ਡੰਡਉਤ ਖਟੁ ਕਰਮਾ ਰਤੁ ਰਹਤਾ ॥

पूजा अरचा बंदन डंडउत खटु करमा रतु रहता ॥

poojaa arachaa ba(n)dhan dda(n)ddaut khaT karamaa rat rahataa ||

हे भाई ! कोई मनुष्य देव-पूजा में।देवताओं को नमस्कार दंडवत करने में।खट् कर्म करने में मस्त रहता है।

ਹਉ ਹਉ ਕਰਤ ਬੰਧਨ ਮਹਿ ਪਰਿਆ ਨਹ ਮਿਲੀਐ ਇਹ ਜੁਗਤਾ ॥੫॥

हउ हउ करत बंधन महि परिआ नह मिलीऐ इह जुगता ॥५॥

hau hau karat ba(n)dhan meh pariaa neh mileeaai ieh jugataa ||5||

पर वह भी (इन मिथे हुए धार्मिक कर्मों को करने के कारण अपने आप को धार्मिक समझ के) अहंकार करता-करता (माया के मोह के) बँधनों में जकड़ा रहता है।इस ढंग से भी परमात्मा को नहीं मिला जा सकता। 5।

ਜੋਗ ਸਿਧ ਆਸਣ ਚਉਰਾਸੀਹ ਏ ਭੀ ਕਰਿ ਕਰਿ ਰਹਿਆ ॥

जोग सिध आसण चउरासीह ए भी करि करि रहिआ ॥

jog sidh aasan chauraaseeh e bhee kar kar rahiaa ||

योग-मत में सिद्धों के प्रसिद्ध चौरासी आसन हैं।ये आसन कर करके भी मनुष्य थक जाता है।

ਵਡੀ ਆਰਜਾ ਫਿਰਿ ਫਿਰਿ ਜਨਮੈ ਹਰਿ ਸਿਉ ਸੰਗੁ ਨ ਗਹਿਆ ॥੬॥

वडी आरजा फिरि फिरि जनमै हरि सिउ संगु न गहिआ ॥६॥

vaddee aarajaa fir fir janamai har siau sa(n)g na gahiaa ||6||

उम्र तो लंबी कर लेता है।पर इस तरह परमात्मा से मिलाप का संजोग नहीं बनता।बार बार जनम मरन के चक्कर में पड़ा रहता है। 6।

ਰਾਜ ਲੀਲਾ ਰਾਜਨ ਕੀ ਰਚਨਾ ਕਰਿਆ ਹੁਕਮੁ ਅਫਾਰਾ ॥

राज लीला राजन की रचना करिआ हुकमु अफारा ॥

raaj leelaa raajan kee rachanaa kariaa hukam afaaraa ||

हे भाई ! कई ऐसे हैं जो राज हकूमत के रंग तमाशे भोगते हैं।राजाओं वाले ठाठ-बाठ बनाते हैं।लोगों पर हुकम चलाते हैं।कोई उनका हुकम मोड़ नहीं सकता।

ਸੇਜ ਸੋਹਨੀ ਚੰਦਨੁ ਚੋਆ ਨਰਕ ਘੋਰ ਕਾ ਦੁਆਰਾ ॥੭॥

सेज सोहनी चंदनु चोआ नरक घोर का दुआरा ॥७॥

sej sohanee cha(n)dhan choaa narak ghor kaa dhuaaraa ||7||

सुंदर स्त्री की सेज भोगते हैं।(अपने शरीर पर) चंदन व इत्र लगाते हैं।पर ये सब कुछ तो भयानक नर्क की ओर ले जाने वाले हैं। 7।

ਹਰਿ ਕੀਰਤਿ ਸਾਧਸੰਗਤਿ ਹੈ ਸਿਰਿ ਕਰਮਨ ਕੈ ਕਰਮਾ ॥

हरि कीरति साधसंगति है सिरि करमन कै करमा ॥

har keerat saadhasa(n)gat hai sir karaman kai karamaa ||

हे भाई ! साध-संगति में बैठ के परमात्मा की सिफत सालाह करनी- ये कर्म और सारे कर्मों से श्रेष्ठ है।पर।

ਕਹੁ ਨਾਨਕ ਤਿਸੁ ਭਇਓ ਪਰਾਪਤਿ ਜਿਸੁ ਪੁਰਬ ਲਿਖੇ ਕਾ ਲਹਨਾ ॥੮॥

कहु नानक तिसु भइओ परापति जिसु पुरब लिखे का लहना ॥८॥

kahu naanak tis bhio paraapat jis purab likhe kaa lahanaa ||8||

हे नानक ! कह– ये अवसर उस मनुष्य को ही मिलता है जिसके माथे पर पूर्बले किए कर्मों के संस्कारों के अनुसार लेख लिखा होता है। 8।

ਤੇਰੋ ਸੇਵਕੁ ਇਹ ਰੰਗਿ ਮਾਤਾ ॥

तेरो सेवकु इह रंगि माता ॥

tero sevak ieh ra(n)g maataa ||

हे भाई ! तेरा सेवक तेरी सिफत सालाह के रंग में मस्त रहता है।

ਭਇਓ ਕ੍ਰਿਪਾਲੁ ਦੀਨ ਦੁਖ ਭੰਜਨੁ ਹਰਿ ਹਰਿ ਕੀਰਤਨਿ ਇਹੁ ਮਨੁ ਰਾਤਾ ॥ ਰਹਾਉ ਦੂਜਾ ॥੧॥੩॥

भइओ कृपालु दीन दुख भंजनु हरि हरि कीरतनि इहु मनु राता ॥ रहाउ दूजा ॥१॥३॥

bhio kirapaal dheen dhukh bha(n)jan har har keeratan ih man raataa || rahaau dhoojaa ||1||3||

हे भाई ! दीनों के दुख दूर करने वाला परमात्मा जिस मनुष्य पर दयावान होता है।उसका ये मन परमात्मा की सिफत सालाह के रंग में रंगा रहता है।रहाउ दूजा। 1। 3।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें