हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 14 अक्टूबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 14 अक्टूबर 2026

14 अक्टूबर 2026

अंग 598 · Raag Sorath · Guru Nanak Dev Ji

ਸੋਰਠਿ ਮਹਲਾ ੧ ॥

सोरठि महला १ ॥

soraTh mahalaa pehilaa ||

ਜਿਸੁ ਜਲ ਨਿਧਿ ਕਾਰਣਿ ਤੁਮ ਜਗਿ ਆਏ ਸੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤੁ ਗੁਰ ਪਾਹੀ ਜੀਉ ॥

जिसु जल निधि कारणि तुम जगि आए सो अंमृतु गुर पाही जीउ ॥

jis jal nidh kaaran tum jag aae so a(n)mrit gur paahee jeeau ||

(हे भाई !) जिस अमृत के खजाने की खातिर तुम जगत में आए हो वह अमृत गुरू की ओर से मिलता है;

ਛੋਡਹੁ ਵੇਸੁ ਭੇਖ ਚਤੁਰਾਈ ਦੁਬਿਧਾ ਇਹੁ ਫਲੁ ਨਾਹੀ ਜੀਉ ॥੧॥

छोडहु वेसु भेख चतुराई दुबिधा इहु फलु नाही जीउ ॥१॥

chhoddahu ves bhekh chaturaiee dhubidhaa ih fal naahee jeeau ||1||

पर धार्मिक भेष का पहरावा छोड़।मन की चालाकी भी छोड़ दे (बाहर की सूरति धर्मियों वाली और अंदर से दुनिया को ठगने वाली चालाकी) इस दुविधा भरी चाल में उलझे रह के ये अमृत फल की प्राप्ति नहीं हो सकती। 1।

ਮਨ ਰੇ ਥਿਰੁ ਰਹੁ ਮਤੁ ਕਤ ਜਾਹੀ ਜੀਉ ॥

मन रे थिरु रहु मतु कत जाही जीउ ॥

man re thir rahu mat kat jaahee jeeau ||

हे मेरे मन ! (अंदर ही प्रभू चरणों में) टिका रह।(देखना।नाम-अमृत की तलाश में) कहीं बाहर ना भटकते फिरना।

ਬਾਹਰਿ ਢੂਢਤ ਬਹੁਤੁ ਦੁਖੁ ਪਾਵਹਿ ਘਰਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤੁ ਘਟ ਮਾਹੀ ਜੀਉ ॥ ਰਹਾਉ ॥

बाहरि ढूढत बहुतु दुखु पावहि घरि अंमृतु घट माही जीउ ॥ रहाउ ॥

baahar ddooddat bahut dhukh paaveh ghar a(n)mrit ghaT maahee jeeau || rahaau ||

अगर तू बाहर ढूँढने निकल पड़ा।तो बहुत दुख पाएगा।अटल आत्मिक जीवन देने वाला रस तेरे घर में ही है।हृदय में ही है।रहाउ।

ਅਵਗੁਣ ਛੋਡਿ ਗੁਣਾ ਕਉ ਧਾਵਹੁ ਕਰਿ ਅਵਗੁਣ ਪਛੁਤਾਹੀ ਜੀਉ ॥

अवगुण छोडि गुणा कउ धावहु करि अवगुण पछुताही जीउ ॥

avagun chhodd gunaa kau dhaavahu kar avagun pachhutaahee jeeau ||

(हे भाई !) अवगुण छोड़ के गुण हासिल करने का यतन करो।अगर अवगुण ही करते रहोगे तो पछताना पड़ेगा।

ਸਰ ਅਪਸਰ ਕੀ ਸਾਰ ਨ ਜਾਣਹਿ ਫਿਰਿ ਫਿਰਿ ਕੀਚ ਬੁਡਾਹੀ ਜੀਉ ॥੨॥

सर अपसर की सार न जाणहि फिरि फिरि कीच बुडाही जीउ ॥२॥

sar apasar kee saar na jaaneh fir fir keech buddaahee jeeau ||2||

(हे मन !) तू बार-बार मोह के कीचड़ में डूब रहा है।तू अच्छे-बुरे की परख करनी नहीं जानता। 2।

ਅੰਤਰਿ ਮੈਲੁ ਲੋਭ ਬਹੁ ਝੂਠੇ ਬਾਹਰਿ ਨਾਵਹੁ ਕਾਹੀ ਜੀਉ ॥

अंतरि मैलु लोभ बहु झूठे बाहरि नावहु काही जीउ ॥

a(n)tar mail lobh bahu jhooThe baahar naavahu kaahee jeeau ||

(हे भाई !) अगर अंदर (मन में) लोभ की मैल है (और लोभ के अधीन हो के) कई ठॅगी के काम करते हो।तो बाहर (तीर्थ आदि पर) स्नान करने के क्या लाभ।

ਨਿਰਮਲ ਨਾਮੁ ਜਪਹੁ ਸਦ ਗੁਰਮੁਖਿ ਅੰਤਰ ਕੀ ਗਤਿ ਤਾਹੀ ਜੀਉ ॥੩॥

निरमल नामु जपहु सद गुरमुखि अंतर की गति ताही जीउ ॥३॥

niramal naam japahu sadh gurmukh a(n)tar kee gat taahee jeeau ||3||

अंदर की ऊँची अवस्था तभी बनेगी जब गुरू के बताए हुए रास्ते पर चल के सदा प्रभू का पवित्र नाम जपोगे। 3।

ਪਰਹਰਿ ਲੋਭੁ ਨਿੰਦਾ ਕੂੜੁ ਤਿਆਗਹੁ ਸਚੁ ਗੁਰ ਬਚਨੀ ਫਲੁ ਪਾਹੀ ਜੀਉ ॥

परहरि लोभु निंदा कूड़ु तिआगहु सचु गुर बचनी फलु पाही जीउ ॥

parahar lobh ni(n)dhaa kooR tiaagahu sach gur bachanee fal paahee jeeau ||

(हे मन !) लोभ त्याग।निंदा और झूठ त्याग।गुरू के बचनों में चलने से ही सदा स्थिर रहने वाला अमृत-फल मिलेगा।

ਜਿਉ ਭਾਵੈ ਤਿਉ ਰਾਖਹੁ ਹਰਿ ਜੀਉ ਜਨ ਨਾਨਕ ਸਬਦਿ ਸਲਾਹੀ ਜੀਉ ॥੪॥੯॥

जिउ भावै तिउ राखहु हरि जीउ जन नानक सबदि सलाही जीउ ॥४॥९॥

jiau bhaavai tiau raakhahu har jeeau jan naanak sabadh salaahee jeeau ||4||9||

हे दास नानक ! (प्रभू दर पर अरदास कर और कह–) हे हरी ! जैसे तेरी रजा हो वैसे ही मुझे रख (पर ये मेहर कर कि गुरू के) शबद में जुड़ के मैं तेरी सिफत सालाह करता रहूँ। 4। 9।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें