हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 12 अक्टूबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 12 अक्टूबर 2026

12 अक्टूबर 2026

अंग 800 · Raag Bilaaval · Guru Raam Daas Ji

ੴ ਸਤਿਗੁਰ ਪ੍ਰਸਾਦਿ ॥

ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

ikOankaar satigur prasaadh ||

ਰਾਗੁ ਬਿਲਾਵਲੁ ਮਹਲਾ ੪ ਪੜਤਾਲ ਘਰੁ ੧੩ ॥

रागु बिलावलु महला ४ पड़ताल घरु १३ ॥

raag bilaaval mahalaa chauthhaa paRataal ghar tayrvaa ||

ਬੋਲਹੁ ਭਈਆ ਰਾਮ ਨਾਮੁ ਪਤਿਤ ਪਾਵਨੋ ॥

बोलहु भईआ राम नामु पतित पावनो ॥

bolahu bhieeaa raam naam patit paavano ||

हे भाई ! उस परमात्मा का नाम सिमरा कर। जो विकारियों को पवित्र बनाने वाला है।

ਹਰਿ ਸੰਤ ਭਗਤ ਤਾਰਨੋ ॥

हरि संत भगत तारनो ॥

har sa(n)t bhagat taarano ||

जो अपने संतों को अपने भक्तों को (संसार-समुंद्र से) पार लंघाने वाला है।

ਹਰਿ ਭਰਿਪੁਰੇ ਰਹਿਆ ॥

हरि भरिपुरे रहिआ ॥

har bharipure rahiaa ||

जो (सारे जगत में) हर जगह मौजूद है।

ਜਲਿ ਥਲੇ ਰਾਮ ਨਾਮੁ ॥

जलि थले राम नामु ॥

jal thale raam naam ||

हे भाई ! जो पानी में है। जो धरती में है।

ਨਿਤ ਗਾਈਐ ਹਰਿ ਦੂਖ ਬਿਸਾਰਨੋ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥

नित गाईऐ हरि दूख बिसारनो ॥१॥ रहाउ ॥

nit gaieeaai har dhookh bisaarano ||1|| rahaau ||

उस हरी की सिफत-सालाह के गीत सदा गाने चाहिए। जो (जीवों के) सारे दुख दूर करने वाला है। 1। रहाउ।

ਹਰਿ ਕੀਆ ਹੈ ਸਫਲ ਜਨਮੁ ਹਮਾਰਾ ॥

हरि कीआ है सफल जनमु हमारा ॥

har keeaa hai safal janam hamaaraa ||

(हे भाई !) परमात्मा ने मेरी जिंदगी कामयाब बना दी है।

ਹਰਿ ਜਪਿਆ ਹਰਿ ਦੂਖ ਬਿਸਾਰਨਹਾਰਾ ॥

हरि जपिआ हरि दूख बिसारनहारा ॥

har japiaa har dhookh bisaaranahaaraa ||

(क्योंकि गुरू की कृपा से) मैं उस परमात्मा का नाम जपने लग पड़ा हूँ। जो सारे दुखों का नाश करने वाला है।

ਗੁਰੁ ਭੇਟਿਆ ਹੈ ਮੁਕਤਿ ਦਾਤਾ ॥

गुरु भेटिआ है मुकति दाता ॥

gur bheTiaa hai mukat dhaataa ||

(हे भाई !) विकारों से खलासी दिलाने वाला गुरू मुझे मिल गया।

ਹਰਿ ਕੀਈ ਹਮਾਰੀ ਸਫਲ ਜਾਤਾ ॥

हरि कीई हमारी सफल जाता ॥

har keeiee hamaaree safal jaataa ||

(इसलिए) परमात्मा ने मेरी जीवन-यात्रा कामयाब कर दी है।

ਮਿਲਿ ਸੰਗਤੀ ਗੁਨ ਗਾਵਨੋ ॥੧॥

मिलि संगती गुन गावनो ॥१॥

mil sa(n)gatee gun gaavano ||1||

(अब) मैं साध-संगति में मिल के प्रभू की सिफत-सालाह के गीत गाता हूँ। 1।

ਮਨ ਰਾਮ ਨਾਮ ਕਰਿ ਆਸਾ ॥

मन राम नाम करि आसा ॥

man raam naam kar aasaa ||

हे (मेरे) मन ! परमात्मा के नाम के ऊपर ही डोरी रख।

ਭਾਉ ਦੂਜਾ ਬਿਨਸਿ ਬਿਨਾਸਾ ॥

भाउ दूजा बिनसि बिनासा ॥

bhaau dhoojaa binas binaasaa ||

परमात्मा का नाम माया के मोह को पूर्ण तौर पर (अंदर से) खत्म कर देता है।

ਵਿਚਿ ਆਸਾ ਹੋਇ ਨਿਰਾਸੀ ॥

विचि आसा होइ निरासी ॥

vich aasaa hoi niraasee ||

(हे भाई !) जो मनुष्य दुनिया के काम-काज में रहता हुआ माया के मोह से निर्लिप रहता है।

ਸੋ ਜਨੁ ਮਿਲਿਆ ਹਰਿ ਪਾਸੀ ॥

सो जनु मिलिआ हरि पासी ॥

so jan miliaa har paasee ||

वह मनुष्य परमात्मा के चरणों में मिला रहता है।

ਕੋਈ ਰਾਮ ਨਾਮ ਗੁਨ ਗਾਵਨੋ ॥

कोई राम नाम गुन गावनो ॥

koiee raam naam gun gaavano ||

(हे भाई !) जो मनुष्य परमात्मा के गुण गाता है।

ਜਨੁ ਨਾਨਕੁ ਤਿਸੁ ਪਗਿ ਲਾਵਨੋ ॥੨॥੧॥੭॥੪॥੬॥੭॥੧੭॥

जनु नानकु तिसु पगि लावनो ॥२॥१॥७॥४॥६॥७॥१७॥

jan naanak tis pag laavano ||2||1||7||4||6||7||17||

दास नानक उसके पैर लगता है। 2। 1। 7। 4। 6। 7। 17।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें