हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 11 अक्टूबर 2026

हर सुबह श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर में हुकमनामा — दिन के लिए गुरु का हुक्म — लिया जाता है। यह रहा, अर्थ सहित।

एक नज़र में

हर सुबहश्री दरबार साहिब में नया हुकमनामा लिया जाता है
हुक्मदिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन
रहाउ“ठहराव” वाली पंक्ति: शबद का मूल भाव
3 भाषाएँहिंदी, पंजाबी और अंग्रेज़ी में अर्थ

हुकमनामा श्री दरबार साहिब — 11 अक्टूबर 2026

11 अक्टूबर 2026

अंग 560 · Raag Vadhans · Guru Amar Daas Ji

ਵਡਹੰਸੁ ਮਹਲਾ ੩ ॥

वडहंसु महला ३ ॥

vaddaha(n)s mahalaa teejaa ||

ਰਸਨਾ ਹਰਿ ਸਾਦਿ ਲਗੀ ਸਹਜਿ ਸੁਭਾਇ ॥

रसना हरि सादि लगी सहजि सुभाइ ॥

rasanaa har saadh lagee sahaj subhai ||

(हे भाई ! गुरू की शरण पड़ के जिस मनुष्य की) जीभ परमात्मा के नाम के स्वाद में लगती है।वह मनुष्य आत्मिक अडोलता में टिक जाता है।प्रभू-प्रेम में जुड़ जाता है।

ਮਨੁ ਤ੍ਰਿਪਤਿਆ ਹਰਿ ਨਾਮੁ ਧਿਆਇ ॥੧॥

मनु तृपतिआ हरि नामु धिआइ ॥१॥

man tirapatiaa har naam dhiaai ||1||

परमात्मा का नाम सिमर के उसका मन (माया की तृष्णा की ओर से) तृप्त हो जाता है। 1।

ਸਦਾ ਸੁਖੁ ਸਾਚੈ ਸਬਦਿ ਵੀਚਾਰੀ ॥

सदा सुखु साचै सबदि वीचारी ॥

sadhaa sukh saachai sabadh veechaaree ||

जिसके सदा स्थिर प्रभू की सिफत सालाह में जुड़ने से विचारवान हो जाते हैं।और सदैव आत्मिक आनंद मिला रहता है।

ਆਪਣੇ ਸਤਗੁਰ ਵਿਟਹੁ ਸਦਾ ਬਲਿਹਾਰੀ ॥੧॥ ਰਹਾਉ ॥

आपणे सतगुर विटहु सदा बलिहारी ॥१॥ रहाउ ॥

aapane satagur viTahu sadhaa balihaaree ||1|| rahaau ||

मैं अपने गुरू से सदा कुर्बान जाता हूँ।1।रहाउ।

ਅਖੀ ਸੰਤੋਖੀਆ ਏਕ ਲਿਵ ਲਾਇ ॥

अखी संतोखीआ एक लिव लाइ ॥

akhee sa(n)tokheeaa ek liv lai ||

(हे भाई ! गुरू की शरण की बरकति से) एक परमात्मा में सुरति जोड़ के मनुष्य की आँखें (पराए रूप से) तृप्त हो जाती हैं।

ਮਨੁ ਸੰਤੋਖਿਆ ਦੂਜਾ ਭਾਉ ਗਵਾਇ ॥੨॥

मनु संतोखिआ दूजा भाउ गवाइ ॥२॥

man sa(n)tokhiaa dhoojaa bhaau gavai ||2||

(अंदर से) माया का प्यार दूर करके मनुष्य का मन (तृष्णा की ओर से) संतुष्ट हो जाता है। 2।

ਦੇਹ ਸਰੀਰਿ ਸੁਖੁ ਹੋਵੈ ਸਬਦਿ ਹਰਿ ਨਾਇ ॥

देह सरीरि सुखु होवै सबदि हरि नाइ ॥

dheh sareer sukh hovai sabadh har nai ||

(हे भाई ! गुरू के) शबद की बरकति से परमात्मा के नाम में जुड़ने से शरीर में आनंद पैदा होता है।

ਨਾਮੁ ਪਰਮਲੁ ਹਿਰਦੈ ਰਹਿਆ ਸਮਾਇ ॥੩॥

नामु परमलु हिरदै रहिआ समाइ ॥३॥

naam paramal hiradhai rahiaa samai ||3||

(गुरू की मेहर से) आत्मिक जीवन की सुगंधि देने वाला हरी-नाम मनुष्य के हृदय में सदा टिका रहता है। 3।

ਨਾਨਕ ਮਸਤਕਿ ਜਿਸੁ ਵਡਭਾਗੁ ॥

नानक मसतकि जिसु वडभागु ॥

naanak masatak jis vaddabhaag ||

हे नानक ! जिस मनुष्य के माथे पर उच्च भाग्य जागते हैं

ਗੁਰ ਕੀ ਬਾਣੀ ਸਹਜ ਬੈਰਾਗੁ ॥੪॥੭॥

गुर की बाणी सहज बैरागु ॥४॥७॥

gur kee baanee sahaj bairaag ||4||7||

वह मनुष्य गुरू की बाणी में जुड़ता है (जिसकी बरकति से उसके अंदर) आत्मिक अडोलता पैदा करने वाला वैराग उपजता है। 4। 7।

🙏 गुरबाणी का बहुत आदर किया जाता है। बहुत से लोग इसे पढ़ते या इसका पाठ करते समय अपना सिर ढकते हैं।

❓ लोग पूछते हैं

हुकमनामा क्या होता है?

हुकमनामा (जिसे वाक या मुखवाक भी कहते हैं) गुरु ग्रंथ साहिब जी से पढ़ा गया शबद है, जिसे दिन के लिए गुरु का हुक्म या मार्गदर्शन माना जाता है।

आज का हुकमनामा श्री दरबार साहिब

इस पेज पर श्री दरबार साहिब (श्री हरमंदिर साहिब), अमृतसर से आज का हुकमनामा लिप्यंतरण और हिंदी, पंजाबी व अंग्रेज़ी अर्थ सहित दिया गया है। यह हर सुबह नया होता है।

श्री दरबार साहिब में हुकमनामा कब लिया जाता है?

यह हर दिन तड़के, गुरु ग्रंथ साहिब जी का श्री दरबार साहिब में प्रकाश होने के बाद लिया जाता है, और फिर दुनिया भर की संगत के साथ साझा किया जाता है।

हुकमनामा कैसे लिया जाता है?

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सम्मान के साथ खोला जाता है, और बाईं ओर वाले अंग (पन्ने) के ऊपर दिया शबद पढ़ा जाता है। अगर वह शबद पिछले अंग से शुरू हुआ हो, तो पाठ उसके आरंभ से किया जाता है।

रहाउ का क्या अर्थ है?

रहाउ का अर्थ है “ठहरो”। रहाउ वाली पंक्ति में शबद का मुख्य संदेश होता है, इसलिए बहुत से लोग पहले इसी पर विचार करते हैं।

क्या मैं घर पर हुकमनामा पढ़ सकता हूँ?

हाँ। बहुत से सिख सुबह घर पर सिर ढककर और सम्मान से बैठकर रोज़ का हुकमनामा पढ़ते या सुनते हैं।

क्या मैं पिछले दिन का हुकमनामा देख सकता हूँ?

हाँ। “पिछला दिन” बटन से एक-एक दिन पीछे जाएँ।

आज का हुकमनामा हिंदी में अर्थ सहित कहाँ पढ़ें?

इसी पेज पर। “अर्थ” के नीचे हिंदी चुनें और आज का हुकमनामा प्रो. साहिब सिंह के हिंदी अर्थ सहित पढ़ें। पंजाबी या अंग्रेज़ी अर्थ भी वहीं मिलते हैं।

🧭 और पढ़ें