ਕਿਆ ਸੁਣੇਦੋ ਕੂੜੁ ਵੰਞਨਿ ਪਵਣ ਝੁਲਾਰਿਆ ॥
किआ सुणेदो कूड़ु वंञनि पवण झुलारिआ ॥
kiaa sunedho kooR va(n)n(j)n pavan jhulaariaa ||
हे भाई ! नाशवंत पदार्थों की बात क्या सुनता है।(ये पदार्थ तो) हवा के बुल-बुलों की तरह उड़ जाते हैं।
ਨਾਨਕ ਸੁਣੀਅਰ ਤੇ ਪਰਵਾਣੁ ਜੋ ਸੁਣੇਦੇ ਸਚੁ ਧਣੀ ॥੧॥
नानक सुणीअर ते परवाणु जो सुणेदे सचु धणी ॥१॥
naanak suneear te paravaan jo sunedhe sach dhanee ||1||
हे नानक (सिर्फ) वह कान (परमात्मा की हजूरी में) कबूल हैं जो सदा स्थिर रहने वाले मालिक प्रभू (की सिफत सालाह) को सुनते हैं। 1।
ਛੰਤੁ ॥
छंतु ॥
chha(n)t ||
छंत।
ਤਿਨ ਘੋਲਿ ਘੁਮਾਈ ਜਿਨ ਪ੍ਰਭੁ ਸ੍ਰਵਣੀ ਸੁਣਿਆ ਰਾਮ ॥
तिन घोलि घुमाई जिन प्रभु स्रवणी सुणिआ राम ॥
tin ghol ghumaiee jin prabh sravanee suniaa raam ||
हे भाई ! जिन मनुष्यों ने अपने कानों से प्रभू (का नाम) सुना है।उनसे मैं सदके कुर्बान जाता हूँ।
ਸੇ ਸਹਜਿ ਸੁਹੇਲੇ ਜਿਨ ਹਰਿ ਹਰਿ ਰਸਨਾ ਭਣਿਆ ਰਾਮ ॥
से सहजि सुहेले जिन हरि हरि रसना भणिआ राम ॥
se sahaj suhele jin har har rasanaa bhaniaa raam ||
जो मनुष्य अपनी जीभ से परमात्मा का नाम जपते हैं वे आत्मिक अडोलता में टिक के सुखी रहते हैं।
ਸੇ ਸਹਜਿ ਸੁਹੇਲੇ ਗੁਣਹ ਅਮੋਲੇ ਜਗਤ ਉਧਾਰਣ ਆਏ ॥
से सहजि सुहेले गुणह अमोले जगत उधारण आए ॥
se sahaj suhele guneh amole jagat udhaaran aae ||
वे मनुष्य आत्मिक अडोलता में रह के सुखी जीवन जीते हैं।वे अमूल्य गुणवान हो जाते हैं।वे तो जगत को संसार-समुंद्र से पार लंघाने के लिए आते हैं।
ਭੈ ਬੋਹਿਥ ਸਾਗਰ ਪ੍ਰਭ ਚਰਣਾ ਕੇਤੇ ਪਾਰਿ ਲਘਾਏ ॥
भै बोहिथ सागर प्रभ चरणा केते पारि लघाए ॥
bhai bohith saagar prabh charanaa kete paar laghaae ||
हे भाई ! इस भयानक संसार-समुंद्र से पार लांघने के वास्ते परमात्मा के चरण जहाज हैं (खुद नाम जपने वाले मनुष्य) अनेकों को (प्रभू-चरनों में जोड़ के) पार लंघा देते हैं।
ਜਿਨ ਕੰਉ ਕ੍ਰਿਪਾ ਕਰੀ ਮੇਰੈ ਠਾਕੁਰਿ ਤਿਨ ਕਾ ਲੇਖਾ ਨ ਗਣਿਆ ॥
जिन कंउ कृपा करी मेरै ठाकुरि तिन का लेखा न गणिआ ॥
jin ka(n)au kirapaa karee merai Thaakur tin kaa lekhaa na ganiaa ||
मेरे मालिक प्रभू ने जिन पर मेहर (की निगाह) की।उनके कर्मों के हिसाब करने उसने छोड़ दिए।
ਕਹੁ ਨਾਨਕ ਤਿਸੁ ਘੋਲਿ ਘੁਮਾਈ ਜਿਨਿ ਪ੍ਰਭੁ ਸ੍ਰਵਣੀ ਸੁਣਿਆ ॥੧॥
कहु नानक तिसु घोलि घुमाई जिनि प्रभु स्रवणी सुणिआ ॥१॥
kahu naanak tis ghol ghumaiee jin prabh sravanee suniaa ||1||
हे नानक ! कह– मैं उस मनुष्य से सदके कुर्बान जाता हूँ जिसने अपने कानों से परमात्मा (की सिफत सालाह) को सुना है। 1।
ਲੋਇਣ ਲੋਈ ਡਿਠ ਪਿਆਸ ਨ ਬੁਝੈ ਮੂ ਘਣੀ ॥
लोइण लोई डिठ पिआस न बुझै मू घणी ॥
loin loiee ddiTh piaas na bujhai moo ghanee ||
मैंने अपनी आँखों से जगत को देखा है।(अभी भी) मुझे (जगत को देखने की प्यास) बहुत है।ये प्यास बुझती नहीं।
ਨਾਨਕ ਸੇ ਅਖੜੀਆਂ ਬਿਅੰਨਿ ਜਿਨੀ ਡਿਸੰਦੋ ਮਾ ਪਿਰੀ ॥੧॥
नानक से अखड़ीआँ बिअंनि जिनी डिसंदो मा पिरी ॥१॥
naanak se akhaReeaa(n) bia(n)n jinee ddisa(n)dho maa piree ||1||
हे नानक ! जिन आँखों ने मेरे प्यारे प्रभू को देखा।वे आँखें और किस्म की हैं (उन आँखों को दुनियावी पदार्थ देखने की लालसा नहीं होती)। 1।
ਛੰਤੁ ॥
छंतु ॥
chha(n)t ||
छंतु।
ਜਿਨੀ ਹਰਿ ਪ੍ਰਭੁ ਡਿਠਾ ਤਿਨ ਕੁਰਬਾਣੇ ਰਾਮ ॥
जिनी हरि प्रभु डिठा तिन कुरबाणे राम ॥
jinee har prabh ddiThaa tin kurabaane raam ||
मैं उनसे सदके हूँ।जिन्होंने परमात्मा के दर्शन किए हैं।
ਸੇ ਸਾਚੀ ਦਰਗਹ ਭਾਣੇ ਰਾਮ ॥
से साची दरगह भाणे राम ॥
se saachee dharageh bhaane raam ||
वे (भाग्यशाली) लोग सदा-स्थिर प्रभू की हजूरी में शोभा देते हैं।
ਠਾਕੁਰਿ ਮਾਨੇ ਸੇ ਪਰਧਾਨੇ ਹਰਿ ਸੇਤੀ ਰੰਗਿ ਰਾਤੇ ॥
ठाकुरि माने से परधाने हरि सेती रंगि राते ॥
Thaakur maane se paradhaane har setee ra(n)g raate ||
जिन जीवों को मालिक प्रभू ने आदर-मान दिया है।(हर जगह) जाने माने जाते हैं।वे परमात्मा के चरणों में जुड़े रहते हैं।परमात्मा के प्रेम-रंग में रंगे रहते हैं।
ਹਰਿ ਰਸਹਿ ਅਘਾਏ ਸਹਜਿ ਸਮਾਏ ਘਟਿ ਘਟਿ ਰਮਈਆ ਜਾਤੇ ॥
हरि रसहि अघाए सहजि समाए घटि घटि रमईआ जाते ॥
har raseh aghaae sahaj samaae ghaT ghaT ramieeaa jaate ||
वे मनुष्य परमात्मा के नाम-रस से (दुनियावी पदार्थों की तरफ से) तृप्त रहते हैं वे आत्मिक अडोलता में लीन रहते हैं।वे मनुष्य परमात्मा को हरेक शरीर में बसता पहचानते हैं।
ਸੇਈ ਸਜਣ ਸੰਤ ਸੇ ਸੁਖੀਏ ਠਾਕੁਰ ਅਪਣੇ ਭਾਣੇ ॥
सेई सजण संत से सुखीए ठाकुर अपणे भाणे ॥
seiee sajan sa(n)t se sukhe'ee Thaakur apane bhaane ||
हे भाई ! वही मनुष्य भले हैं।संत हैं।सुखी हैं।जो अपने मालिक प्रभू को पसंद हैं।
ਕਹੁ ਨਾਨਕ ਜਿਨ ਹਰਿ ਪ੍ਰਭੁ ਡਿਠਾ ਤਿਨ ਕੈ ਸਦ ਕੁਰਬਾਣੇ ॥੨॥
कहु नानक जिन हरि प्रभु डिठा तिन कै सद कुरबाणे ॥२॥
kahu naanak jin har prabh ddiThaa tin kai sadh kurabaane ||2||
हे नानक ! कह– जिन मनुष्यों ने हरी प्रभू के दर्शन कर लिए हैं।मैं उनसे सदा सदके जाता हूँ। 2।
ਦੇਹ ਅੰਧਾਰੀ ਅੰਧ ਸੁੰਞੀ ਨਾਮ ਵਿਹੂਣੀਆ ॥
देह अंधारी अंध सुँञी नाम विहूणीआ ॥
dheh a(n)dhaaree a(n)dh su(n)n(j)ee naam vihooneeaa ||
हे भाई ! जो शरीर परमात्मा के नाम से वंचित रहता है।वह माया के मोह के अंधेरे में अंधा हुआ रहता है।
ਨਾਨਕ ਸਫਲ ਜਨੰਮੁ ਜੈ ਘਟਿ ਵੁਠਾ ਸਚੁ ਧਣੀ ॥੧॥
नानक सफल जनंमु जै घटि वुठा सचु धणी ॥१॥
naanak safal jana(n)m jai ghaT vuThaa sach dhanee ||1||
हे नानक ! उस मनुष्य का जीवन कामयाब है जिसके दिल में सदा कायम रहने वाला मालिक-प्रभू आ बसता है। 1।
ਛੰਤੁ ॥
छंतु ॥
chha(n)t ||
छंतु।
ਤਿਨ ਖੰਨੀਐ ਵੰਞਾਂ ਜਿਨ ਮੇਰਾ ਹਰਿ ਪ੍ਰਭੁ ਡੀਠਾ ਰਾਮ ॥
तिन खंनीऐ वंञाँ जिन मेरा हरि प्रभु डीठा राम ॥
tin kha(n)neeaai va(n)n(j)aa(n) jin meraa har prabh ddeeThaa raam ||
मैं उन मनुष्यों पर से सदा सदके कुर्बान जाता हूँ जिन्होंने मेरे हरी-प्रभू के दर्शन कर लिए हैं।
ਜਨ ਚਾਖਿ ਅਘਾਣੇ ਹਰਿ ਹਰਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤੁ ਮੀਠਾ ਰਾਮ ॥
जन चाखि अघाणे हरि हरि अंमृतु मीठा राम ॥
jan chaakh aghaane har har a(n)mrit meeThaa raam ||
वे मनुष्य (परमात्मा का नाम-रस) चख के (दुनियावी पदार्थों की ओर से) तृप्त हो जाते हैं।उनको आत्मिक जीवन देने वाला परमात्मा का नाम-जल मीठा लगता है।
ਹਰਿ ਮਨਹਿ ਮੀਠਾ ਪ੍ਰਭੂ ਤੂਠਾ ਅਮਿਉ ਵੂਠਾ ਸੁਖ ਭਏ ॥
हरि मनहि मीठा प्रभू तूठा अमिउ वूठा सुख भए ॥
har maneh meeThaa prabhoo tooThaa amiau vooThaa sukh bhe ||
परमात्मा उनके मन को भाता है।परमात्मा उन पर प्रसन्न हो जाता है।उनके अंदर आत्मिक जीवन देने वाला नाम-जल आ बसता है।उनको सारे आनंद प्राप्त हो जाते हैं।
ਦੁਖ ਨਾਸ ਭਰਮ ਬਿਨਾਸ ਤਨ ਤੇ ਜਪਿ ਜਗਦੀਸ ਈਸਹ ਜੈ ਜਏ ॥
दुख नास भरम बिनास तन ते जपि जगदीस ईसह जै जए ॥
dhukh naas bharam binaas tan te jap jagadhees ieeseh jai je ||
जगत के मालिक प्रभू की जै-जैकार कह कह के उनके शरीर से दुख व भ्रम दूर हो जाते हैं।
ਮੋਹ ਰਹਤ ਬਿਕਾਰ ਥਾਕੇ ਪੰਚ ਤੇ ਸੰਗੁ ਤੂਟਾ ॥
मोह रहत बिकार थाके पंच ते संगु तूटा ॥
moh rahat bikaar thaake pa(n)ch te sa(n)g tooTaa ||
वे मनुष्य मोह से रहित हो जाते हैं।उनके अंदर से विकार समाप्त हो जाते हैं।कामादिक पाँचों से उनका साथ टूट जाता है।
ਕਹੁ ਨਾਨਕ ਤਿਨ ਖੰਨੀਐ ਵੰਞਾ ਜਿਨ ਘਟਿ ਮੇਰਾ ਹਰਿ ਪ੍ਰਭੁ ਵੂਠਾ ॥੩॥
कहु नानक तिन खंनीऐ वंञा जिन घटि मेरा हरि प्रभु वूठा ॥३॥
kahu naanak tin kha(n)neeaai va(n)n(j)aa jin ghaT meraa har prabh vooThaa ||3||
हे नानक ! कह– जिन मनुष्यों के हृदय में मेरा हरी-प्रभू आ बसा है मैं उनसे सदके कुर्बान जाता हूँ। 3।
ਜੋ ਲੋੜੀਦੇ ਰਾਮ ਸੇਵਕ ਸੇਈ ਕਾਂਢਿਆ ॥
जो लोड़ीदे राम सेवक सेई काँढिआ ॥
jo loReedhe raam sevak seiee kaa(n)ddiaa ||
हे नानक ! जो मनुष्य परमात्मा को प्यारे लगते हैं।वही (असल) सेवक कहलवाते हैं।
ਨਾਨਕ ਜਾਣੇ ਸਤਿ ਸਾਂਈ ਸੰਤ ਨ ਬਾਹਰਾ ॥੧॥
नानक जाणे सति साँई संत न बाहरा ॥१॥
naanak jaane sat saa(n)iee sa(n)t na baaharaa ||1||
(हे भाई !) सच जान।मालिक प्रभू संतों से अलग नहीं है। 1।
ਛੰਤੁ ॥
छंतु ॥
chha(n)t ||
छंतु।
ਮਿਲਿ ਜਲੁ ਜਲਹਿ ਖਟਾਨਾ ਰਾਮ ॥
मिलि जलु जलहि खटाना राम ॥
mil jal jaleh khaTaanaa raam ||
(हे भाई ! जैसे) पानी पानी में मिल के एक-रूप हो जाता है (वैसे ही सेवक की)
ਸੰਗਿ ਜੋਤੀ ਜੋਤਿ ਮਿਲਾਨਾ ਰਾਮ ॥
संगि जोती जोति मिलाना राम ॥
sa(n)g jotee jot milaanaa raam ||
आत्मा परमात्मा के साथ मिली रहती है।
ਸੰਮਾਇ ਪੂਰਨ ਪੁਰਖ ਕਰਤੇ ਆਪਿ ਆਪਹਿ ਜਾਣੀਐ ॥
संमाइ पूरन पुरख करते आपि आपहि जाणीऐ ॥
sa(n)mai pooran purakh karate aap aapeh jaaneeaai ||
पूर्ण सर्व-व्यापक करतार ने जिस सेवक को अपने में लीन कर लिया।उसके अंदर ये समझ पैदा हो जाती है कि (हर जगह) परमात्मा खुद ही खुद है।
ਤਹ ਸੁੰਨਿ ਸਹਜਿ ਸਮਾਧਿ ਲਾਗੀ ਏਕੁ ਏਕੁ ਵਖਾਣੀਐ ॥
तह सुँनि सहजि समाधि लागी एकु एकु वखाणीऐ ॥
teh su(n)n sahaj samaadh laagee ek ek vakhaaneeaai ||
उसका हृदय (विकारों से) शून्य हो जाता है।आत्मिक अडोलता में उसकी समाधि लगी रहती है।उसके हृदय में एक परमात्मा की ही सिफत सालाह होती रहती है।
ਆਪਿ ਗੁਪਤਾ ਆਪਿ ਮੁਕਤਾ ਆਪਿ ਆਪੁ ਵਖਾਨਾ ॥
आपि गुपता आपि मुकता आपि आपु वखाना ॥
aap gupataa aap mukataa aap aap vakhaanaa ||
(उसको निश्चय बना रहता है कि) परमात्मा सारे संसार में खुद ही छुपा हुआ है।फिर भी वह खुद माया के मोह से रहित है (हर जगह व्यापक होने के कारण) वह खुद ही अपने आप को सिमर रहा है।
ਨਾਨਕ ਭ੍ਰਮ ਭੈ ਗੁਣ ਬਿਨਾਸੇ ਮਿਲਿ ਜਲੁ ਜਲਹਿ ਖਟਾਨਾ ॥੪॥੨॥
नानक भ्रम भै गुण बिनासे मिलि जलु जलहि खटाना ॥४॥२॥
naanak bhram bhai gun binaase mil jal jaleh khaTaanaa ||4||2||
हे नानक ! उस मनुष्य के अंदर से भ्रम-डर और माया के तीन गुण नाश हो जाते हैं।(वह ऐसे परमात्मा के साथ एक-रूप हुआ रहता है।जैसे) पानी पानी में मिल के एक-रूप हो जाता है। 4। 2।